दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह)दुद्धी तहसील के पेंशनरों की अहम बैठक आगामी 5 अगस्त को टाउन क्रिकेट क्लब मैदान में आयोजित की जाएगी। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, दुद्धी के अध्यक्ष उदयलाल मौर्य ने बताया कि सभी पेंशनधारी कर्मचारी एवं सदस्यों से अनुरोध है कि निर्धारित तिथि को बैठक में समय पर पहुंचकर भाग लें और बैठक को सफल बनाएं।
बैठक में पेंशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं, लंबित दावे, लाभों के भुगतान और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उदयलाल मौर्य ने वरिष्ठ नागरिकों के हितों के प्रति प्रशासन से संवाद तेज करने पर चर्चा की आवश्यकता बताई।
सभी सदस्य अपने संबंधित दस्तावेज व मुद्दे लेकर उपस्थित रहें ताकि शीघ्र और ठोस निर्णय लिए जा सकें।