मेरठ। सोशल मीडिया पर बनी दोस्ती एक मासूम की जान पर भारी पड़ गई। मेरठ में इंस्टाग्राम पर बने प्रेम संबंध के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक, जो महिला का प्रेमी था, ने महिला के 6 महीने के मासूम बेटे की हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। मामला सहारनपुर और मेरठ। दोनों जिलों से जुड़ा बताया जा रहा है।कैसे हुआ खुलासा बच्चे के लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी। पूछताछ में महिला और उसके प्रेमी के बयान अलग-अलग मिले। कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और शव की बरामदगी नाले से कराई गई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या, साक्ष्य छिपाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस का बयान
एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बाद में प्रेम संबंध में बदल गई थी। इसी संबंध के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। महिला से भी पूछताछ जारी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़