वाराणसी से 
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी.. कमिश्नरेट पुलिस थाना आदमपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और त्वरित कार्यशैली का परिचय दिया है। खरीदारी करने वाराणसी आए एक व्यक्ति का गोलगड्डा के पास ऑटो से उतरते समय बैग बदल गया था। उस बैग में 52,000 रुपये की नगदी और अन्य जरूरी सामान मौजूद था।घटना की सूचना मिलते ही एसीपी विजय प्रताप सिंह..के कुशल निर्देशन में आदमपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाई। पुलिस ने तकनीक और त्वरित कार्रवाई का उपयोग करते हुए कुछ ही समय में बैग को ढूंढ निकाला और उसकी औपचारिकताएं पूरी कर सुरक्षित उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया।अपनी गाढ़ी कमाई और महत्वपूर्ण सामान वापस पाकर पीड़ित व्यक्ति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट और विशेष रूप से आदमपुर पुलिस का आभार जताते हुए दिल से धन्यवाद दिया है।