डॉ राजवीर सैनी की संदिग्ध मौत, जांच को लेकर थाने पर भीड़ का धरना शुरू..
विगत 2 अगस्त की मध्य रात्रि बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी डॉक्टर राजवीर सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसे शव मनोहरपुर रेस्ट एरिया के समीप पेड़ पर लटका हुआ मिला था, इस घटना को घटित हुई 10 दिन बीत गए आज पशु चिकित्सक डॉ राजवीर की रस्म पगड़ी समाप्त होने पर समस्त रिश्तेदार और परिवारजन थाना बिहारीगढ़ परिसर में पहुंचे रिश्तेदारों का कहना है कि अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, मुकदमा दर्ज कराने की मांग लेकर रस्म पगड़ी में आए मृतक के रिश्तेदारो ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। और अपनी मांग पूरी होने तक थाने पर धरने के लिए बैठ गए इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि घटना की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है मामला साबित हो जाने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
