अनूपगढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को प्रस्तावित अनूपगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन एवं भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके बाद अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रस्तावित दौरे को लेकर मौके पर सुरक्षा, यातायात, बैठक स्थल, साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक सहित श्रीगंगानगर जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व विधायक बलबीर सिंह लूथरा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं।प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री का अनूपगढ़ दौरा प्रस्तावित होने के कारण प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।
श्रीगंगानगर राजस्थान मनीष दाधीच जिला ब्यूरो चीफ