उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मात्र ₹500 के उधारी के लेनदेन में दबंगई देखने को मिली है। शाहाबाद नगर के इस्लामगंज में उधारी के पैसे मांगने से नाराज एक युवक ने दिनदहाड़े किराना दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
दुकानदार श्याम बहादुर ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत दुकान का शटर गिरा दिया, जिससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन बाहर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे बाजार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरदोई/ रिपोर्टर प्रवीण कुमार