किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
छत्तीसगढ़ भिलाई। नेशनल हाईवे-53 पर डी-मार्ट के सामने सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में लोड CNG टैंकर से अचानक तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया। टैंकर से निकल रही गैस की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से सहम गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, NHAI और SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल के नजदीक अस्पताल और मैरिज पैलेस होने के कारण प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को घेरकर NH-53 पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। हाईवे बंद होने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते भारी जाम की स्थिति निर्मित हो गई।
SDRF और संबंधित सुरक्षा टीमों ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए करीब 40 मिनट के भीतर CNG गैस के रिसाव पर काबू पा लिया। प्रशासन की तत्परता से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।
गैस रिसाव नियंत्रित होने के बाद स्थिति सामान्य करने की कार्रवाई शुरू की गई। घटना के दौरान हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समय रहते प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया।