जैनाबाद। ग्राम पंचायत जैनाबाद के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं के छात्र जैद खान, पिता फिरोज खान ने लाल किले का आकर्षक एवं रचनात्मक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।छात्र की इस रचनात्मक पहल की सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक मंजु दादू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन एवं जिला पंचायत सदस्य अनिल राठौर ने सराहना करते हुए उसका स्वागत किया और उत्साहवर्धन किया।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बच्चों की रचनात्मक सोच और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान छात्र द्वारा तैयार किया गया लाल किले का मॉडल उपस्थित लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा और उसकी खूब सराहना हुई।
आईटीएन न्यूज़ नेशनल ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर