चिरापटला ग्राम पंचायत चिरापटला में आज ग्राम सभा का आयोजन किया गया। लेकिन शासन के आदेशों की अनदेखी कर ग्राम सभा 2 दिन देरी से रखी गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।
जानकारी के अनुसार शासन का आदेश था कि ग्राम सभा 16 तारीख को आयोजित की जाए, लेकिन ग्राम रोजगार सहायक द्वारा इसे 18 तारीख को रखा गया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि 2 दिन ग्राम सभा लेट क्यों की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत द्वारा मुद्दों से भटकाने के लिए जानबूझकर तारीख बदली गई।
ग्राम सभा में आए प्रमुख आवेदन
1. साप्ताहिक बाजार में मछली बाजार तक सीसी रोड बनाया जाए
2. बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय बनाया जाए
3. शांति धाम में सीसी रोड बनाया जाए
4. नल जल योजना में कनेक्शन की संख्या निर्धारित की जाए
ग्राम सभा के दौरान जब हमारे पत्रकार ने जानकारी मांगी तो ग्राम रोजगार सहायक ने कहा कि “ग्राम सभा की बातें मीडिया में नहीं दी जातीं, ग्राम सभा में गोपनीयता रखने के आदेश हैं।” पत्रकार द्वारा आदेश दिखाने को कहा गया तो उन्होंने कोई आदेश नहीं बताया और कहा कि “ग्राम सभा में पत्रकार नहीं आ सकते।”
वहीं ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में चल रहे कार्यों की जानकारी मांगी तो ग्राम रोजगार सहायक ने जानकारी देने से मना कर दिया। इससे ग्रामीणों में और नाराजगी देखी गई।
रिपोर्ट अकरम खान पटेल