बारिपदा, 18 अगस्त: मयूरभंज सीनियर सिटीजन फोरम परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम के महासचिव डॉ. श्यामसुंदर दास ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं वार्ड नंबर-1 की पार्षद सुकेशिनी सेठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित समाजसेवी अमर कुमार सेठी ने अपने संबोधन में फोरम की सक्रिय एवं रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की। ध्वजारोहण के बाद आयोजित विशेष सभा में मयूरभंज के वीर सपूतों एवं महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
इस दौरान पार्षद सुकेशिनी सेठी ने छऊ पड़िया के सामने से जिला प्लानिंग कार्यालय तक सड़क एवं नाली की खराब स्थिति के कारण जलजमाव और बिगड़ते पर्यावरण को लेकर फोरम की चिंता को गंभीरता से लिया। उन्होंने इस समस्या से नगर पालिका को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
समारोह में डॉ. सुशांत पात्र, सरोज मिश्रा, कैवल्य महापात्र, बासंती महापात्र, डॉ. राजकुमार मिश्रा, देवाशीष दास, स्वरूप कुमार मिश्रा, बरेंद्र महांती, मुरलीधर बेहरा, कोमल लोचन महाकुड़, सुधामयी दास, प्रदीप दास, सविता मिश्रा, संतोष कुमार पटनायक, उर्मिला कमिला, रत्नप्रभा बेहरा, अनंत कृष्ण बेहरा, नरेंद्र मोहन सेनापति, मंजली दे, ज्योत्स्नामणि जेना, रवींद्रनाथ महापात्र, हरचंद गिरि, डॉ. शशिधर बिश्वाल, स्वरूप बशा एवं तारामणि दास सहित फोरम के अनेक सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में कुमार रंजन पंडा ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।