जिला ब्यूरो चीफ सूरज कुमार सोनवानी
अब निर्माण कार्य मात्र पैसा बटोरने का साधन बनके रह गया है ,निर्माण कार्य सही ढंग से हो या ना हो उसे किसी को कोई मतलब नहीं बस जैब में पैसे की गर्माहट आनी चाहिए , मैं इसलिए ऐसा कह रहा हूं की कोई भी काम लाखों रुपए खर्च करके होता है तो उसकी गुणवत्ता का भी ख्याल रखा जाना चाहिए लेकिन यहां तो मात्र पैसा बटोरने के लिए निर्माण कार्य कराया जाता है । एक साल के बाद कुछ भी हो जाए निर्माण एजेंसी को कोई मतलब ही नहीं रहता है, और मतलब क्यों नहीं रहता है क्योंकि अधिकारी भी इसमें सनलिप्त रहते हैं मामला है सीसी रोड को लेकर के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत शंकरपुर का जहां सर्फुद्दीन घर के पास बना सीसी रोड 15वां वित्त आयोग मत जिला पंचायत स्तर के राशि जो की 2021 में 6 लाख 28 हजार रुपए में स्वीकृत हुआ निर्माण कार्य प्रारंभ 21 में हुआ और निर्माण कार्य पूर्ण 2024 में हुआ लगभग 3 साल लग गए इस निर्माण कार्य को पूर्ण होने में और जैसे ही पूर्ण हुआ और टूटना शुरू हो गया है और 2 साल में वहां पास गिट्टी और मिट्टी ही उसे रोड में बिखरा पड़ा हुआ है रोड का कुछ हिस्से में तो ठीक-ठाक है लेकिन वहां भी गिट्टी बिखरा पड़ा हुआ है ऐसा लग रहा है कि निर्माण एजेंसी निर्माण कार्य में दिलचस्पी न दिखाते हुए मात्र अपने जेब भरने में लग रहे और निर्माण कर पूर्ण कर दिया और वर्तमान में रोड की स्थिति काफी जर्जर हो गई ग्रामीण अब जिला प्रशासन से आस लगाकर के इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए निर्माण एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने हेतु जांच की मांग कर रहे है ।।