देवरिया में शिक्षकों से संवाद, शिक्षा जगत के मुद्दों पर हुई चर्चा
देवरिया। गोरखपुर-अयोध्या खंड शिक्षक एमएलसी 2026 के तहत देवरिया जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से आत्मीय संवाद और संपर्क किया गया।
इस दौरान राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका, उनकी समस्याओं, अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था के भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। शिक्षकों ने शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।
शिक्षक समाज को दिशा देने वाला महत्वपूर्ण वर्ग है। संवाद के दौरान शिक्षकों से मिले स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद को इस अभियान के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।
शिक्षकों के हितों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को पूरी निष्ठा के साथ सदन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया।