फतेहगंज पश्चिमी। रेलवे स्टेशन भिटौरा स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव की विधि-विधानपूर्वक स्थापना एवं रुद्राभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना एवं रुद्राभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके पर विधायक डॉ. डीसी वर्मा, श्रीमती नमिता वर्मा, नेत्रपाल सिंह चौहान, भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान, वेदपाल सिंह, चंचल सिंह, विशाल चौहान, मनोज गंगवार, राजकुमार साहू, राजीव सिंह चौहान, अबोध सिंह, मोनू ठाकुर, गौरव मिश्रा, राजीव मिश्रा, पंकज मिश्रा, प्रिंस चौहान, मुदित प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, ऋषभ सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली