कैलाश आर्य स्टेट रिपोर्टर मध्यप्रदेश
बैतूल। परिवार के अलावा समाज के प्रति व्यक्ति का फर्ज होता है। कृषि उपज मंडी पूर्व अध्यक्ष स्व.मिश्रीलाल भुसारी हमेशा अपनी सादगी, समाज कल्याण और दान के लिए जाते थे। उनकी स्मृति में भूसारी परिवार के श्रीमती शिवरती भुसारी, संजय भुसारी, अजय भुसारी, अनिल भुसारी, आशीष भुसारी ने 61 हजार की सहयोग राशि भगवान सहस्त्रबाहु की मूर्ति के लिए दान दिए। इस मौके पर समाजसेवी बाली मालवीय ने बताया कि आगामी सहस्त्रबाहु जयंती पर जय स्तंभ चौक, चिचोली पर सहस्त्रबाहु जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। राजेन्द्र जैसवाल ने इसे भूसारी परिवार की यह पहल समाज के अनुकरणीय है। इस अवसर पर राजकुमार मालवीय, अशोक आर्य, राजकुमार आर्य, संजीव जैसवाल, जित्तु पटेल, महेन्द्र आर्य, सचिन राय, नरेन्द्र आर्य, मुकेश मालवीय आदि मौजूद थे।