केशव साहू डोंगरगढ़,
तहसील डोंगरगढ़ में कई सालों से महिला पतंजलि योग समिति के द्वारा निशुल्क योग क्लासेज कई जगहों पर चलाई जा रही है, और इन महिलाओं के द्वारा समय-समय पर विविध कार्यक्रम के साथ-साथ समाज सेवा और योग सेवा के भाव से निरंतर आगे बढ़ते हुए महिला योग समिति आज बहुत ही अच्छे निरंतर कार्य पर लगी हुई है
सावन के इस शुभ अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति की समस्त महिलाओं के द्वारा हरेली तीज का प्रोग्राम स्वागतम होटल में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया,
जिसमें 40 महिलाओं ने बहुत ही सुंदर तरीके से और अच्छे वस्त्रो के साथ उपस्थित दिखाई, अलग-अलग तरह के गेम खेले गए और उसके साथ आकर्षक उपहार भी दिए गए,
बच्चों व महिलाओं के द्वारा नृत्य व संगीत की प्रस्तुति के साथ-साथ सभी प्रतियोगिता में भाग लेकर इस प्रोग्राम को और भी आकर्षक ढंग से संपन्न किया गया
महिला पतंजलि की समस्त महिलाओं के द्वारा डोंगरगढ़ वासी समस्त महिलाओं को हरेली तीज की बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई