तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग समेत दो बच्चियों को रौंदा,बुजुर्ग की मौत।
हजरतपुर/बदायूं। मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार ट्रक ने बकरी चरा रहे तीन लोगों को रौंदा दिया जिसमें बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई और दो बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
थाना हजरतपुर क्षेत्र के सेंटा डंडी लभारी मोड के पास मंगलवार को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने एक बुजुर्ग समेत दो बच्चियों को टक्कर मार दि। जिसमें बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई तभी किसी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

