जिला मैनपुरी में दिनांक 25-08-2026 को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवम, औषधि प्रशासन के आदेश तत्क्रम में जिलाधिकारी महोदय मैनपुरी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन के क्रम में रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉक्टर श्वेता सैनी के निर्देशन, व मुख्य खाद्य सुरक्षा मैनपुरी, ए के पाठक के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत गुप्ता मिष्ठान भंडार करीमगंज के यहां से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा दुकान मेंसंग्रहीत10 kg दूषित बर्फी वह 5 kफफूंद लगा लड्डू।4 पैकेटएक्सपायर्ड, दही, 20 kg खराब सूजी सभी सामग्री की कीमत लगभग ₹5000/ नष्ट करवाया गया। बालाजी मिष्ठान भंडार से खोया का एक नमूना संग्रहीत किया गया स्टोर में ए एकझास्ट फैन लगवाने तथा सफाई व्यवस्था ठीक करने के सख्त निर्देश दिए गए। कुरावली जीटी रोड स्थित श्रीमहावीर मिष्ठान भण्डार एवं नमकीन की दुकान का निरीक्षण किया गया स्टोर में अत्यधिक गंदगी पाई गई तथा खाद्य पदार्थों का अस्वचछ परिस्थितियों में भंडारण पाया गया दुकान से रंगीन छेना रसगुल्ला का एक नमूना संग्रहीत किया गया तथा लगभग एक कुंटल खराब दूषित मिठाई कीमत लगभग 25500/ नष्ट करवाई गई तथा दुकान को साफ सफाई करने हेतु बंद करवा दिया गया तथा साफ सफाई करने के उपरांत ही खाद्य कारोबार संचालित करने के निर्देश दिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार तथा इन्द्रजीत सिंह शामिल रहे।
संवाददाता- राहुल यादव की रिपोर्ट