गोमय स्वावलंबी यात्रा से गोमय नवयुग की ओर बढ़ा कदम!
गोमय स्वावलंबी यात्रा के अंतर्गत गोमय रक्षा सूत्र संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।
इस पहल का उद्देश्य है—गौसेवा, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा, पर्यावरण संरक्षण और स्वावलंबन की भावना को जन-जन तक पहुंचाना।
राष्ट्रीय अभियान प्रमुख तरुण जैन जी एवं आशीष जी बघेल के नेतृत्व और प्रेरणा से शुरू हुए इस अभियान में सात्त्विक गौ-गोबर से निर्मित गोमय रक्षा सूत्र नागरिकों को संकल्प के साथ धारण कराया गया।
इस अवसर पर मीडिया सहयोगी सत्यम नागपाल एवं संदीप गांधी सहित समाजसेवी राजीव बंसल, रिद्धि बंसल, मिशिका बंसल, प्रीतिका शर्मा, सुमन प्रजापती और परी प्रजापति सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने गोमय रक्षा सूत्र धारण कर अभियान को अपना समर्थन दिया।
कार्यक्रम में सभी ने गौ माता से जुड़े उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।
वहीं, गोमय से निर्मित मूर्तियां भी उपहार स्वरूप भेंट की गईं।
आयोजकों का कहना है कि गोमय आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने से गौसेवा के साथ स्थानीय रोजगार और स्वावलंबन के नए अवसर भी पैदा किए जा सकते हैं।
गोमय रक्षा सूत्र… केवल एक धागा नहीं,
बल्कि गौसेवा, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण और स्वावलंबन का संकल्प है
ITN चैनल के लिए— पेश है
संदीप गांधी की खास रिपोर्ट