रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बुरहानपुर के डाकवाड़ी क्षेत्र से हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल सामने आई। यहां पांच मुस्लिम बहनें वर्षों से दो हिंदू भाइयों दिनेश शर्मा और यशवंत मोरे की कलाई पर राखी बांधती आ रही हैं।
पांचों बहनों का कहना है कि “दिनेश और यशवंत हमारे सिर्फ राखी के भाई नहीं, बल्कि हमारे सगे भाइयों की तरह हैं। वे हमेशा हमारे सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहते हैं और हर मुश्किल समय में हमारा साथ देते हैं।”
यह रिश्ता बताता है कि सच्चे भाई-बहन का प्यार धर्म और मजहब की सीमाओं से कहीं ऊपर होता है। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर दोनों परिवारों ने आपसी प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का खूबसूरत संदेश दिया।
हिंदू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद 🇮🇳