सहारनपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है..कोतवाली देहात पुलिस की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, देवला-गोपालपुर रोड पर गोकलपुर रजवाहे की पटरी के पास संदिग्धों को रोकने पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मेहरबान पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान उसके दो साथियों रमजानी और भूरा को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा-खोखा कारतूस और नल फैक्ट्री से चोरी हुआ 125 हत्थी व 4 नल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।
आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़