बैरगनिया में होने वाले आगामी 05 सितंबर को आयोजित महावीरी झंडा को लेकर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौड़ एवं नगर परिषद प्रशासन के अध्यक्षता में हुआ शांति समिति की बैठक।
सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया में जन्माष्टमी के बाद 05 सितंबर को होने वाले महावीरी झंडा के आयोजन को लेकर बैरगनिया थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने, जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर चर्चा की जा रही है। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद हैं। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाला सब को सतर्क रहने की हिदायत दी गई।।
सीतामढ़ी रिपोर्टर पुष्पक सिंह