*महरौनी ललितपुर* *अखंड ब्राह्मण महासभा द्वारा क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर शोक सभाओं का आयोजन कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें इस कठिन घड़ी में ढांढस बंधाया गया*
*महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वप्रथम स्वर्गीय पंडित श्री अशोक रिछारिया जी की धर्मपत्नी एवं पंडित राजेश रिछारिया तथा पंडित रजनीश रिछारिया की पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती अवध रिछारिया जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की*
*इसके पश्चात पंडित श्री कैलाश शुक्ला जी की धर्मपत्नी एवं मोहित शुक्ला तथा रोहित शुक्ला की पूजनीय माताजी स्वर्गीय* *श्रीमती सुमन शुक्ला जी के निधन पर शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई*
*इसी क्रम में विनोद कुमार मिश्रा एवं लक्ष्मी नारायण मिश्रा जी के पूजनीय पिताजी* *स्वर्गीय श्री महादेव प्रसाद मिश्रा जी, *धबारी के निधन पर शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की गईं।*
*चौथी शोक सभा पंडित हरदेव चतुर्वेदी एवं पंडित अवध बिहारी चतुर्वेदी जी के* *पूजनीय पिताजी स्वर्गीय पंडित राम सहाय चतुर्वेदी जी, ग्राम पठा के निधन पर आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें*
*इस अवसर पर अखंड ब्राह्मण महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे* *उपस्थित जनों में दीपक नायक, हेमंत द्विवेदी, रामबाबू दूबे, रोहित रिछारिया, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी,* *मौसम नायक, प्रमोद कांकर, उपमन्यु सानू, कृष्णकांत चौबे, राजीव शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष महरौनी राहुल शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष* *मड़ावरा सौरभ दुबे, सुनील विदुआ, आशीष राजोरिया, रोहित रिछारिया अमोरा, अभिषेक पुरोहित, बृजेश भौडेले, रजनीश रिछारिया एवं जितेंद्र तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे*
*अखंड ब्राह्मण महासभा ने कहा कि दुःख की घड़ी में समाज के प्रत्येक परिवार के साथ खड़ा रहना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। महासभा सदैव अपने समाज के लोगों के सुख-दुःख में* *सहभागी बनने और जरूरत के समय हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है*
*अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं ईश्वर से प्रार्थना की*
*हे परमपिता परमेश्वर, सभी दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ
शांति।*”
रामजी तिवारी मड़ावरा
जिला ब्यूरो ललितपुर