मांट। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत राधा रानी मंदिर के समीप सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहाँ एक रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना मांट थाना क्षेत्र के जावरा अंतर्गत नगला बरी स्थित राधा रानी मंदिर के पास की है। हादसा गुरुवार सुबह करीब 5:00 बजे हुआ। कार स्वामी की पहचान राजकुमार पुत्र धर्मपाल, निवासी नगला बरी (जावरा, थाना मांट) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के चलते यह आग लगी। सुबह-सुबह अचानक उठी लपटों और धुएं के गुब्बारे को देखकर वहां से गुजर रहे लोग घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वाहन को भारी नुकसान पहुँचा। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू किया गया तब तक वाहन पूरी तरह जल कर क्षतिग्रहस्थ हो गया था। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच में जुटी है, हादसा कैसे हुआ और हादसे का क्या कारण रहा है।