मोतिहारी से बड़ी खबर है।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘चिकित्सा आपके द्वार’ जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला स्वास्थ्य समिति, सदर अस्पताल परिसर से रवाना हुआ यह रथ अगले एक महीने तक जिले की सभी पंचायतों और ग्रामीण इलाकों में भ्रमण करेगा।
रथ के माध्यम से लोगों को गंभीर बीमारियों के लक्षण, बचाव, मुफ्त स्वास्थ्य जांच, उपचार और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए रथ में प्रोजेक्टर और एलईडी समेत आधुनिक ऑडियो-विजुअल व्यवस्था की गई है।
जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी शरत चंद्र शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
मोतिहारी से अमरजीत सिंह की रिपोर्ट।