दुद्धी (सोनभद्र)। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आगामी 6 सितंबर को दुद्धी स्थित गोंडवाना भवन में आयोजित की जाएगी। यह बैठक दिन में 11:00 बजे से शुरू होगी।
बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में सेक्टर, बूथ, तहसील और जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारी प्रमुख रूप से भाग लेंगे।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष राम मनोहर यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके अलावा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ व स्थानीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होकर आगामी रणनीतियों और संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा करेंगे।