दुद्धी (सोनभद्र)। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन 6 सितंबर रविवार को किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, फॉर्म-6 के माध्यम से नए सदस्यों को जोड़ने, बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता निरेन्द्र सिंह गोंड ने कहा कि मजबूत संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता और जनता के बीच निरंतर संवाद है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाना संगठन की प्राथमिकता है। विशेष रूप से आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों तथा क्षेत्र के विकास से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने, सभी वर्गों को साथ लेकर जनसंपर्क बढ़ाने तथा गांव गांव तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता अवध नारायण यादव ने की। इस अवसर पर जगदीश यादव, प्रेम सागर पांडेय, अनवर अली, आसा रावत, कौशल्या देवी, नारायण यादव, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।