पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति में नई नियुक्तियों की घोषणा
संगठन को मजबूती देने के लिए पदाधिकारियों को सौंपे गए नए दायित्व
बालोद ( छत्तीसगढ़ ) दुर्ग, 14 सितंबर। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (All India Protection & Unity of Journalist) के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हनू नायक ने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से नई प्रदेश स्तरीय नियुक्तियों की घोषणा की है। नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके मूल पद पर रहते हुए युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें सुरेश गुप्ता को प्रदेश सचिव, संतोष साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष, रितेश कुमार को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा वैभव माधवानी को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार है—
– सुरेश गुप्ता (दुर्ग): प्रदेश सचिव, युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़।
– संतोष साहू (दुर्ग): प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़।
– रितेश कुमार (पाररास, वार्ड-20, बालोद): प्रदेश मीडिया प्रभारी, युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़।
– वैभव माधवानी (गुंडरदेही): प्रदेश कोषाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़।
प्रदेश अध्यक्ष हनू नायक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और समिति को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष, पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (P.S.S.S.), संबंधित कलेक्टरों एवं समस्त पदाधिकारियों को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।
