झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार द्वारा थाना सदर बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह भी मौजूद रहीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, बैरक, शस्त्रागार एवं थाना परिसर की साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उनके सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव के संबंध में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने थाना परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पुलिसकर्मियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने एवं कार्यों के समयबद्ध एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।