बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह
जिहुली में डबल हत्याकांड की एसपी ने की जांच
-फरार अभियुक्तों पर 20-20 हजार रुपये के इनाम की हो रही घोषणा
-एक सप्ताह में सरेंडर नहीं करने पर अभियुक्तों के घर होगी कुर्की-जब्ती
पताही. थाना क्षेत्र के जिहुली गांव में हुए डबल हत्याकांड का रविवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने जांच कीया . एसपी ने मृतका मनिना खातून एवं जमीअहमद के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. इसके बाद एसपी ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया .एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्याकांड में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है . फरार अभियुक्तों पर 20-20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की जा रही है . उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर फरार अभियुक्तों द्वारा सरेंडर नहीं करने पर न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश प्राप्त कर उनके घरों की कुर्की-जब्ती की जायेगी . हत्याकांड में शामिल सभी अभियुक्तों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने की कार्रवाई की जायेगी .एसपी ने बताया कि घटना के दिन से ही पुलिस एवं एसएफएल की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है . गांव में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों की फ़ुटेज खगाली जा रही है जल्द कुछ ना कुछ जांच में आएगी स्पीडी ट्रायल के द्वारा अभियुक्तों को सजा होगी
रिपोर्ट; अमरजीत सिंह