उन्नाव
जनपद उन्नाव में PWD के कारनामों की पोल लगातार खोली जा रही है जहां शहर हो या गांव सभी प्रकार के रास्ते दैनिक हालत में नजर आ रहे हैं जो की किसी न किसी समाचार पत्रों में आपको आसानी से या मीडिया के माध्यम से आपको दिखाई देते है
फिर एक नया जीता जागता नमूना PWD का कारनामा आया सामने जो की सिंघुपुर बाईपास जो दही चौकी को निकलता है उसी बाईपास का कायाकल्प अभी कुछ समय पहले हुआ था जिसमें पैचिंग जगह-जगह रास्ता खराब होने के बाद खबरों के बाद संज्ञान में लेकर किया गया था
लेकिन जाने क्या पीडब्ल्यूडी के विभाग के अधिकारी चाहते हैं यह समझ में किसी के नहीं आता पैचिंग के बाद ITN नेशनल चैनल की टीम उधर से गुजरी और उसने देखा सिंघुपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही मौत को दावत देता बीच रोड में एक ऐसा लगभग 4 फीट गहरा गड्ढा बन चुका है जो की मौत को दावत दे रहा है जिसमें ग्रामीणों द्वारा कांटे की डाली डालकर और एक झंडा लगाकर खतरे का इशारा किया जा रहा है
लेकिन विभाग मौन है उसे नहीं किसी प्रकार संज्ञान में आता है की हालत क्या है अचानक अगर कोई दो पहिया चार पहिया या ट्रक उसमें फट जाए तो शिवाय हाथ पैर टूटने या कुछ भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है लेकिन पीडब्ल्यूडी की आंखें बंद क्योंकि PWDमें बरसों से जमे हुए बाबुओं की आंखों में ऐसी पट्टी बंधी हुई है कि उनको कुछ दिखाई ही नहीं देताभ्रष्टाचार की भेंट पूर्ण रूप से पीडब्ल्यूडी विभाग उन्नाव शामिल हो चुका है
अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई विभाग कब करता है यह देखने का विषय है इस गड्ढे को कब भरा जाता है और लोगों की जिंदगियों से खेलने का काम कब बंद होता है ऐसे लापरवाहों पर विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार कब कार्यवाही करती है
सोमेंद्र नाथ
ITN विशेष संवाददाता उन्नाव