रिपोर्ट राहुल जायसवाल अयोध्या स्टेट रिपोर्टर
अयोध्या
ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्धावस्था में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच रेलवे स्टेशन मलेथू कनक के समीप बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय देशराज कोरी पुत्र रामस्वरूप निवासी सीताराम तिवारी का पुरवा, कोतवाली बीकापुर, जनपद अयोध्या की मौत ट्रेन के सामने आ जाने से हो जाने की बात चर्चा होती देखी गई है।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली बीकापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान एवं घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही थी। तभी रेलवे पुलिस के दरोगा प्रदीप कुमार अपने हमराही के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के तीन लड़कियां और एक लड़का है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है।दो मांह पूर्व पत्नी की मौत होने तथा घर में अनबन रहने की बात सूत्रों ने बताते हुए,गांव से कुछ लोगों ने बताया कि मृतक तीन दिन पूर्व से पता कर रहा था।कि कौन सी गाड़ी कब आती हैं। परिवारिक कलह होने की चर्चा लोगों ने कहा है।दोपहर में दुर्घटना होने वाली गाड़ी को लोगों द्वारा माल गाड़ी बताया गया है।