तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर,घायल।
अलापुर/बदायूं। थाना अलापुर क्षेत्र के गांव उनौला के पास कार ने बाइक की आमने से टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये।
थाना अलापुर क्षेत्र के गांव कोटा निवासी ओमप्रकाश अपनी ससुराल पनौता गांव गए थे वहां से अपनी सास के साथ किसी अन्य एक आदमी को साथ में लेकर बाइक UP24BJ5040 से गांव कोटा लौट रहे थे अलापुर क्षेत्र के बदायूं फर्रूखाबाद हाईवे पर स्थित उनौला गांव के पास सामने से आ रही कार UP14GT9442 ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और वही अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।