नवाबगंज (गोंडा)
नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर के चकमखा गांव में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के बाहर अमरूद के पेड़ से लटका मिला।
परिजनों के अनुसार रात में पूरा परिवार एक साथ खाना खाकर सोया था। सुबह सोकर उठे तो मधू (20) का शव पेड़ से लटका देख परिवार बदहवास हो गया।
घटना की सूचना तत्काल नवाबगंज थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिला गोंडा
रिपोर्ट वैभव शुक्ला
पद ब्यूरो चीफ
