सहारनपुर
सहारनपुर । दिल्ली रोड स्थित रंगोली गार्डन में कुसुम जैन और नेहा जैन द्वारा आयोजित ‘आरम्भ खुशियों का’ प्रदर्शनी का शुभारंभ मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने रिबन काटकर किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके व्यापारिक कौशल को निखारने में मील का पत्थर साबित होते हैं।प्रदर्शनी में सहारनपुर के अलावा देहरादून, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, मुजफ्फरनगर और यमुनानगर से महिला उद्यमियों एवं कारोबारियों ने आकर्षक स्टाल लगाए। यहां करवा चौथ और दीपावली के मद्देनजर डिजाइनर परिधान, सजावटी सामान, हस्तशिल्प और पूजन सामग्री की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध रही। बच्चों के लिए गेम्स और फूड कोर्ट भी आकर्षण का केंद्र रहे।आयोजक कुसुम जैन और नेहा जैन ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य छोटे एवं मध्यम स्तर की महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना और उनके उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना है। पहले दिन महिलाओं में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के संभाग महासचिव अनुपम गुप्ता, अध्यक्ष वरुण अग्रवाल, शौर्य जैन, राजीव चान्ना, राजकमल, विकास मित्तल और संदीप अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
