लोकेशन – जनपद अमरोहा के थाना रहरा क्षेत्र का मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के थाना रहरा पुलिस टीम बारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
आपके बता दें कि अमरोहा जनपद के थाना रहरा पुलिस ने बुधवार को देर रात्रि मुठभेड़ के बाद वांछित आरोपी अताउल्लाह को गिरफ्तार कर लिया उसने दिनांक 11,09,2026 को गिरफ्तार करने गए उपनिरीक्षक को जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था पुलिस के मुताबिक 16/17,09,2026 को देर रात्रि में घेराबंदी करने पर आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया
पुलिस को सूचना मिली कि अताउल्लाह बरतोरा गांव से नवाबपुरा जाने वाले रास्ते पर कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा है पुलिस ने तत्काल मोके पर पहुंच कर घेराबंदी शुरू कर दी आरोपी ने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की फायरिंग के दोरान आरोपी अताउल्लाह के फेर में गोली लगी गोली लगने से वह जमीन पर गिर गया पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 315बोर,व कारतूस,एक कुल्हाड़ी बरामद की गई अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह
जनपद अमरोहा