रायरंगपुर/बिजातला, 17 सितंबर: जिला जल एवं स्वच्छता मिशन तथा जिला परिषद, मयूरभंज के तत्वावधान में जिले के सभी ब्लॉकों की प्रत्येक पंचायत में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसी क्रम में गुरुवार को बिजातला ब्लॉक में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बीडीओ बंशीधर खोसला, सहायक अभियंता बिमला मांडी एवं कुमुदिनी पात्र ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को लेकर शपथ ली।कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ता एवं स्वच्छता साथी भी उपस्थित रहीं। इस अभियान के माध्यम से पंचायत स्तर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज, राज्य प्रतिनिधि।