सहारनपुर
गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर स्थित डाट माता मंदिर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग को मंदिर से जोड़ने वाले पुल पर जिन्होंने जीवन संवारा, उन्हें आशीर्वाद हमारा थीम पर 5100 दीये प्रज्वलित किए गए।
कार्यक्रम में भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप एवं मुजफ्फराबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर मुख्य अतिथि रहे।
मुख्य अतिथि बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि नरेंद्र मोदी का हमारे देश का प्रधानमंत्री होना हमारे सौभाग्य की बात है, क्योंकि ऐसे प्रधानमंत्री दिन-रात मेहनत कर देश के विकास और जनमानस की सेवा कर रहे हैं। हम सबको भी अपने-अपने क्षेत्र में जनमानस की सेवा करनी होगी, तभी सेवा संकल्प अभियान सफल हो पाएगा।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है।
कार्यक्रम में मौजूद सभी ने दीये जलाकर शपथ ली कि 2047 तक ईमानदारी से कार्य कर भारत को विकसित देश बनाएंगे।
यह सेवा संकल्प कार्यक्रम विकासखंड मुजफ्फराबाद के नोडल अधिकारी ‘योगेंद्र चौधरी’ की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में तहसीलदार न्यायिक रोहित तोमर, हल्का लेखपाल अमित खटाना, ग्राम पंचायत सचिव विजय कुमार, CDPO संयोगिता यादव, ग्रामीण आजीविका मिशन से गीता देवी, ADO ग्राम विकास संदीप कुमार, ADO पंचायत प्रमोद कुमार सहित सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़