प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों ने काटा मोदी के जन्मदिन का केक, 30 किलो मिठाई का हुआ वितरण
बालोद। 17 सितंबर 2026 भाजपा मंडल बालोद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री कमलेश गौतम के सौजन्य से इस दौरान 30 किलो मिठाई का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बालोद शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त करने वाले पांच हितग्राहियों से केक कटवाया गया। हितग्राहियों ने उत्साह के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इस दौरान हितग्राहियों के चेहरों पर दिखाई दे रही खुशी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी सहित अमित चोपड़ा, ईश्वर साहू, भुवनेश्वर यादव, प्रीतम यादव तथा भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा मंडल बालोद की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी गईं।

