रितेश कुमार ब्यूरो चीफ बालोद छत्तीसगढ़
बालोद
बालोद जिले के डौंडी थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 50 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की गई है।
पुलिस को 18 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नर्राटोला स्थित मामा-भांजा ढाबा में एक व्यक्ति अवैध रूप से बड़ी मात्रा में देशी शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी खुशाल कामले (48) को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक थैले में रखे 50 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त किए। प्रत्येक पौवा 180 एमएल का बताया गया है। जब्त शराब की कीमत करीब 4,000 रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय दल्लीराजहरा में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण चौव्हाण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना और नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक संजय सिंह, आरक्षक भुनेश्वर यादव, पुकेश्वर साहू, सुमन देवहारी एवं ईश्वर भंडारी की भूमिका रही।