गोड़भगा, 19/09: स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, घुड़ुका टिकरा में दो दिवसीय मुफ्त नेत्र जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लायंस क्लब गोड़भगा रॉयल एवं त्रिलोचन नेत्रालय, संबलपुर के संयुक्त सहयोग से 18 सितंबर, शुक्रवार एवं 19 सितंबर, शनिवार को दो दिनों तक यह शिविर आयोजित किया गया।शिविर के दौरान विद्यालय की अरुण कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के कुल 570 छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की गई। इसके साथ ही विद्यालय के सभी गुरुजी, गुरुमाता, सेवक एवं सेविकाओं की भी निःशुल्क नेत्र जांच की गई।विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र बिश्वाल एवं प्रबंधन समिति के सचिव प्रदीप कर्ण के पूर्ण मार्गदर्शन एवं देखरेख में शिविर का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
ओडिशा से हिमांशु शेखर प्रहराज।