सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला कार्यक्रम, बच्चों को उपहार देकर किया उत्साहवर्धन
दल्लीराजहरा, छत्तीसगढ़, 19 सितंबर 2026: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दल्लीराजहरा में विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बच्चों के लिए चित्रकला कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने पूर्व में बच्चों को चित्रकला सामग्री उपलब्ध कराई थी। इसके बाद बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों का निरीक्षण किया गया और प्रतिभागियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस दौरान मनोज दुबे ने बच्चों से संवाद करते हुए सेवा संकल्प अभियान और चित्रकला कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने 17 सितंबर को आयोजित “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर घर-घर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मंडल महामंत्री एवं SMDC अध्यक्ष रमेश गुजर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भारती साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल, स्वाधीन जैन, पार्षद निर्मल पटेल, तरुण साहू, प्रमोद रात्रे, जयदीप गुप्ता, आशीष लालवानी, विजय भान सिंह, मनन गुप्ता सहित पालक एवं सेजस स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


