रिपोर्टर – मनोज कुमार भट्ट
लोकेशन – जगदलपुर
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 की NCC कैडेट्स ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली।
कर्नल पीएस बिंद्रा के निर्देश पर राजेंद्र नगर और गंगा नगर वार्ड में कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान कैप्टन हेमपुष्पा लता ध्रुव, सेकंड ऑफिसर जैमवती ठाकुर और प्राचार्या हेमलता देवांगन मौजूद रहीं। रैली के बाद स्कूल में भाषण, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई।