इंदौर में राहुल गांधी जी की मौजूदगी में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम सफल रहा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इन सबके बीच बुरहानपुर के अजय सिंह रघुवंशी का संघर्ष और उनकी राजनीतिक यात्रा भी चर्चा का विषय बनी। गैर-राजनीतिक परिवार से निकलकर राजनीति में कदम रखने वाले अजय रघुवंशी ने लगातार संघर्ष और मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
आज वे इंदौर जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उन्होंने विपिन वानखेड़े सहित कांग्रेस के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी अहम भूमिका निभाई।
अजय रघुवंशी का यह सफर बताता है कि लगातार संघर्ष, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण से राजनीति में अपनी पहचान बनाई जा सकती है।
इंदौर के इस बड़े कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भूमिका की चर्चा प्रदेश के साथ-साथ बुरहानपुर में भी खूब हो रही है।
संघर्ष जारी है, पहचान लगातार मजबूत हो रही है।