बारीपदा, 20 सितंबर: शिक्षा, साहित्य, युवा पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करने तथा सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मयूरभंज के युवा प्रतिभावान कविश्री राजेंद्र दास को “ओडिशा रत्न राष्ट्रीय सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया है।20 सितंबर को उत्कल रंगमंच में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में Worldwide Awardee Group एवं National Academy of Saksharata Mission की ओर से कविश्री राजेंद्र दास को सम्मान-पत्र (Certificate) एवं पदक (Medal) प्रदान किया गया।मात्र 25 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान प्राप्त करना उनके निरंतर प्रयास, शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक बताया जा रहा है। उनके शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि को मयूरभंज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया है।कविश्री राजेंद्र दास को सम्मान मिलने की खबर फैलते ही मयूरभंज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षक, छात्र-छात्राएं, साहित्यप्रेमी, युवा वर्ग एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।सम्मान ग्रहण करने के बाद कविश्री राजेंद्र दास ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए केवल एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि समाज के लिए और अधिक निष्ठा के साथ कार्य करने की नई जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय होकर कार्य करना उनका लक्ष्य है।मयूरभंज की धरती से एक युवा प्रतिभा की इस उपलब्धि से जिले की युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज, ओडिशा राज्य प्रमुख।