चिचोली, बैतूल (म.प्र.) |
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) चिचोली द्वारा आज दिनांक 21-09-2026 को जिला दंडाधिकारी बैतूल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष *अमन खान* के नेतृत्व में दिया गया।
NSUI ने बताया कि चिचोली क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति अत्यंत गंभीर व चिंताजनक है, अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
NSUI की प्रमुख 5 मांगे:
1. चिचोली नगर स्थित शासकीय कन्या विद्यालय में व्यवस्थित शौचालय का निर्माण किया जाए।
2. शासकीय कन्या विद्यालय की बाउंड्रीवाल का निर्माण जल्द किया जाए ताकि छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
3. क्षेत्र के अधिकांश विद्यालय भवन दयनीय स्थिति में पहुंच चुके हैं, उनका जीर्णोद्धार किया जाए।
4. चिचोली ब्लॉक का एकमात्र खेल मैदान जो नगर में स्थित है, उसकी दुर्दशा गंभीर है, उसके कायाकल्प व खेल गतिविधियों को पुनः संचालित किया जाए।
5. विद्युत विभाग द्वारा चिचोली क्षेत्र व नगर में लगाये जा रहे गलत बिजली बिलों का विरोध, बिलों पर तत्काल रोक लगाई जाए।
NSUI चिचोली ने प्रशासन से मांग की है कि इन सभी मांगों पर त्वरित कार्यवाही की जाए।
इस विज्ञापन में लगभग दो सैकड़ा विद्यार्थी शामिल हुए
उनके साथ मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज आर्य, तोप पटेल, प्रवीण आर्य, और जो भी हो उनके नाम लिख लेना
भवदीय –
अमन खान
ब्लॉक अध्यक्ष NSUI चिचोली