अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
भोपाल।
TNP न्यूज़ के स्टेट ब्यूरो चीफ राजेंद्र सिंह जादौन ने मध्यप्रदेश में संभाग स्तर पर ब्यूरो की नियुक्तियों की घोषणा की है। इसके तहत प्रदेश के 10 संभागों में संभागीय ब्यूरो की जिम्मेदारी संबंधित प्रतिनिधियों को सौंपी गई है। नई व्यवस्था के अनुसार सभी संभागीय ब्यूरो अपने-अपने क्षेत्रों से समाचार संकलन एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी राज्य कार्यालय तक पहुंचाएंगे।
घोषित सूची के अनुसार भोपाल संभाग का कार्य स्टेट ऑफिस, इंदौर संभाग की जिम्मेदारी जितेश पाठक, जबलपुर संभाग की विनय जी डेविड, ग्वालियर संभाग की रजनी लिटोरिया, सागर संभाग की भारत यादव, रीवा संभाग की विनोद शर्मा, शहडोल संभाग की मुनीर खान तथा चंबल संभाग की जिम्मेदारी छोटू बाथम को सौंपी गई है।
वहीं नर्मदापुरम (होशंगाबाद) संभाग का प्रभार मो. अफसर खान को दिया गया है। उन्हें संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों एवं क्षेत्रों से समाचारों के संकलन, स्थानीय गतिविधियों की कवरेज तथा संबंधित समाचारों को TNP न्यूज़ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
TNP न्यूज़ प्रबंधन के अनुसार संभाग स्तर पर ब्यूरो की नियुक्तियों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
Tnp न्यूज़ चैनल की मध्यप्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रेणना गौतम ने सभी नवनियुक्त संभाग ब्यूरो को नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि सभी अपने अपने संभाग में चैनल क़ो बढ़ाने में सहयोग करें। वही मोहम्मद अफसर खान क़ो नर्मदापुरमसंभाग ब्यूरो बनाएं जाने से बैतूल जिले में हर्ष व्याप्त हैं, साथी पत्रकारों एवं शुभचिंतको ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है।