अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल।
मप्र शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्या को लेकर जनजातीय कार्य विभाग, सहायक आयुक्त वात्सला शिवहरे को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप गीते ने बताया कि जिले से बाहर एवं जिले के अंदर स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। प्राथमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षकों के 12 वर्ष एवं 24 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपरांत भी क्रमोन्नति आदेश लंबे समय से जारी नहीं किए गए हैं। नवनियुक्त सभी प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षकों के संविलियन आदेश परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के उपरांत भी जारी नहीं किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षकों की विभाग द्वारा पदक्रम सूची जारी की गई है। जिसमें कई पात्र माध्यमिक शिक्षकों के नाम छूट गए हैं। उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 10 वर्ष एवं 20 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपरांत समयमान आदेश जारी नहीं किए गए। ज्ञापन में पांचों न्यायसंगत मांगों पर विचार करते हुए शीघ्र शिक्षकों का वेतन, क्रमोन्नति व सविलियन के आदेश जारी करने, पदक्रम सूची में नाम जोडऩे तथा स्थानांतरित शिक्षक का रुका हुआ वेतन तुरंत जारी करने की बात कही गई है।
यह थे मौजूद
ज्ञापन सौंपते समय पिंकी काकोडिय़ा, कविता उइके, निशा उइके, राधा धुर्वे, राकेश नागले, दिनेश इवने, आनंद भोंडे, शनिराम उइके,भादूसिंह लविस्कर, रविकुंवर उइके, दुर्गा सरयाम,कृष्ण बक्स कासदे, सोनम नवड़े, शिवदास कुमरे, रूपेश गंजाम, ओमप्रकाश उइके, कृतिका उइके, सरित आहके सहित संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।