जामदा, 22/09। मयूरभंज जिले के जामदा ब्लॉक अंतर्गत तालगांव पंचायत के महिषकुदर गांव से पुंडीघुटु को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बेहद दयनीय होने का आरोप सामने आया है।ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सड़क की मरम्मत एवं निर्माण के लिए प्रशासन से अनुरोध किया जाता रहा है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। सड़क की खराब स्थिति के कारण बारिश के दिनों में आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है।प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने के बाद आखिरकार महिषकुदर गांव के युवाओं ने खुद आगे आकर सड़क के निर्माण एवं मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।गांव में आवागमन की समस्या को दूर करने के लिए युवाओं की इस पहल की स्थानीय स्तर पर चर्चा हो रही है। हालांकि, गांव की सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों को खुद श्रमदान करना पड़ रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।ग्रामीणों की मांग है कि महिषकुदर-पुंडीघुटु सड़क के स्थायी निर्माण के लिए संबंधित विभाग तत्काल आवश्यक कदम उठाए। इससे ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रह़राज।