‘जल जन सेवा’ के जरिए ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
बालोद, छत्तीसगढ़, 22 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड बालोद के ग्राम पंचायत हीरापुर में ‘जल जन सेवा’ के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। यह जागरूकता गतिविधि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पानी का सदुपयोग करने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और वर्षा जल के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि जल संरक्षण वर्तमान जरूरतों के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जरूरी है।
ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशानुसार आयोजित इस गतिविधि के माध्यम से ग्रामीणों से जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।


