सहारनपुर
गागलहेड़ी थाना गागलहेड़ी पुलिस ने सरकारी विद्युत लाइन व ट्यूबवेल से विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया है।
पकड़े गए अभियुक्त लंबे समय से क्षेत्र में सरकारी बिजली लाइन और किसानों के ट्यूबवेल से तार व अन्य उपकरण चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे / निशानदेही पर चोरी किया गया माल बरामद किया है –
1.01 कुंतल 03 किलोग्राम एल्युमीनियम तार
2. 05 किलोग्राम तांबा तार
3. 01 तार काटने वाला कटर
4.01 खम्बे पर चढ़ने वाली बेल्ट
5. 01 लोहे का सब्बल
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़